फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार सहित सात स्थानों को किया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। लखदातार सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में बुधवार को शहर के प्रमुख स्थानों पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह करीब छह बजे शुरू होकर दोपहर 11 बजे तक चला। अभियान में ट्रस्ट के सदस्यों ने कल्पना सिटी पार्क, राजकीय अस्पताल, अग्रसेन चौक, मेन बाजार सब्जी मंडी, सेक्टर-64 की नव दिव्य सोसाइटी व सेक्टर-2 स्थित सोसाइटी को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सदस्य प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्य सुबह करीब पांच बजे एक स्थान पर एकत्र हुए। इसमें हिमांशु गर्ग को राजकीय अस्पताल व सब्जी मंडी तो विनोद गर्ग को पार्कों की जिम्मेदारी दी गई, जबकि अन्य सदस्यों ने अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार व सब्जी मंडी, सेक्टर-64 नव दिव्य सोसाइटी के अलावा जहां लोगों ने मांग की, वहां पर छिड़काव कराया। चेयरमैन श्याम सुंदर गोयल ने बताया की शाम को अनाज मंडी बंद होने के बाद सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब तक शहर में लॉकडाउन रहेगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए रोज सुबह-शाम अलग-अलग स्थानों और भीड़ वाली जगहों को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें