फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर घायल सेवानिवृत्त नायब सूबेदार की पुलिस ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी महिला थाना में तैनात पुलिसकर्मियों ने सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत्त नायब सूबेदार को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। बुजुर्ग देवकीनंदन बत्रा (92) मंगलवार शाम घर से टहलने निकले थे। उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

वह सेक्टर-18 ए में परिवार के साथ रहते हैं। वह सेना से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वे मंगलवार शाम घर से टहलने के लिए निकले थे। देर शाम वह सेक्टर-21ए में सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। परिजनों को नही पता कि वे सेक्टर-18 से 21ए तक कैसे पहुंच गए। अनुमान है कि वे रास्ता भटक गए होंगे। उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एनआईटी महिला थाना घटना स्थल के पास ही है। पुलिसकर्मी सड़क के पास गश्त पर थे। सिपाही विकास, कमरजीत और शिव कुमार ने बुजुर्ग को सड़क पर पड़े देखा। उन्होंने पीसीआर में रखी किट से बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार दिया और इलाज के लिए बादशाह खान अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बुजुर्ग के फोन से उनके बेटे को सूचना दी। देवकीनंदन के माथे व नाक पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें