फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सात लोगों को निशाना बनाकर 21.72 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में साइबर ठगों ने सात लोगों को निशाना बनाकर करीब 21.72 लाख रुपये की ठगी की है। ठगों ने एपीके फाइल डाउनलोड कराने, नौकरी, टाइल्स और गैस कनेक्शन अपडेट कराने जैसे कई तरीकों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

सबसे बड़ी ठगी सेक्टर-45 निवासी नेहा धर से हुई, जिनसे गैस कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर 6.32 लाख रुपये निकाले गए। जितेंद्र कुमार के खाते से एपीके फाइल के जरिये पांच लेनदेन में 6,33,741 रुपये की ठगी की गई। टाइल्स कारोबारी दीपक नागर से फैक्टरी से माल दिलाने के बहाने 3,53,425 रुपये ठगे गए। अंकशास्त्री अमित बहल को गूगल रिव्यू का कार्य देकर 2,40,150 रुपये का चूना लगाया गया। अभिषेक मिश्रा को नौकरी दिलाने के झांसे में 1,18,280 रुपये गंवाने पड़े। अंगद कुमार के खाते से एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद 1,01,996 रुपये निकल गए। कार्यशाला संचालक लक्ष्मण दास से फर्जी संदेश भेजकर 95 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 28 से 30 अक्तूबर के बीच विभिन्न साइबर थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। साइबर ठगों ने लोगों को फंसाने के लिए कई तरीके अपनाए। इनमें एपीके फाइल भेजकर फोन हैक करना प्रमुख था। कुछ पीड़ितों को नौकरी, टाइल्स या गैस कनेक्शन अपडेट कराने का झांसा दिया गया। भोजनालय के रिव्यू और गलती से रुपये भेजने की बात कहकर भी ठगी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें