फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के आरोप में सीए, दो बैंक मैनेजर सहित सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर ऐंठते थे पैसे, नकदी मोबाइल व डेबिट कार्ड बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के सात सदस्य साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों में एक सीए और दो मैनेजर भी शामिल है। आरोपियों की पहचान अमित, सुनील उर्फ राजू, मयंक, सागर, कृष्णावीर, नीरज कुमार तथा अर्जुन के रूप में हुई है। आरोपी मयंक पहले एचडीएफसी बैंक में मैनेजर था। आरोपी कृष्णावीर इंडसइंड बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
23 जनवरी को साइबर थाना एनआईटी में एक केस दर्ज किया गया था। इसमें आरोपियों ने फरीदाबाद निवासी व्यक्ति को स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा देकर 8.54 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। एसीपी साइबर अपराध अभिमन्यू गोयल ने साइबर थाना एनआईटी प्रभारी अमित के नेतृत्व में पीएसआई अर्जुन, एएसआई भूपेंद्र, हवलदार नरवीर सिंह, संजय गौतम, सिपाही सवित तथा दीपेंद्र की टीम बनाई।
विज्ञापन

29 फरवरी पुलिस ने दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाके से आरोपी अमित, नीरज, मयंक तथा सागर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी अर्जुन, सुनील तथा कृष्णवीर को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके 6 दिन की रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि जांच में सामने आया कि पूरे गिरोह के मास्टर माइंड अमित और सुनील हैं। आरोपी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए एक असली से मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर ट्रेडिंग करवाते थे। जब व्यक्ति अच्छा खासा पैसा जोड़ देता था तो वह उसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। आरोपियों में शामिल बैंक कर्मचारी इन्हें फर्जी खाते उपलब्ध करवाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22500 रुपये, 4 मोबाइल, सात चेकबुक तथा 3 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें