फरीदाबाद। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 320 पव्वे और 27 बोतल देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, पुलिस चौकी सिकरी की टीम ने गांव बसई निवासी मोहित को गिरफ्तार कर छह बोतल और 36 अध्धे अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस चौकी टाउन नंबर-3 की टीम ने एनआईटी-5 निवासी रजत कुमार को चिमनाबाई चौक से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी की टीम ने नेहरू कॉलोनी निवासी गौरव खत्री से 47 पव्वे देशी शराब बरामद किए। थाना शहर बल्लभगढ़ की टीम ने न्यू भूड़ कॉलोनी निवासी पुनीत मंगल को 53 पव्वे के साथ पकड़ा। थाना बीपीटीपी की टीम ने गांव बड़ौली निवासी मोहित से 52 पव्वे बरामद किए। इसी तरह थाना सेक्टर-58 की टीम ने राजीव कॉलोनी निवासी आकाश को गांव झाड़सैंतली से 72 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना डबुआ की टीम ने आईपी कॉलोनी निवासी हिमांशु को सेक्टर-49 से 48 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ा। संवाद