फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी पलवल जाने वाली सर्विस लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। दिल्ली-आगरा हाईवे के गुड ईयर चौक स्थित गुरुग्राम कैनाल पर पलवल की तरफ जाने वाली सर्विस लेन एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए एनएचएआई द्वारा सड़क निर्माण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। अभी तक वाहन चालक सब्जी मंडी गेट के चौराहे से यू-टर्न लेकर पुल के नीचे से प्रवेश कर रहे थे। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

हाईवे पर गुरुग्राम कैनाल पर तीन जुलाई से सर्विस लेन बंद कर दी गई थी और उसके बाद सड़क को पुल से जोड़ने का किया जा रहा था। एनएचएआई के डीजीएम धीरज कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हाईवे के एक तरफ की सर्विस लेन की सड़क का निर्माण पूरा कर लिया है। उस पर ट्रैफिक सुचारू कर दिया गया लेकिन अभी तक पलवल की ओर जाने वाली सर्विस लेन की सड़क पर कार्य चल रहा है। इसके लिए तारकोल डालकर सड़क बनाई जा रही है।
सप्ताहभर में सर्विस लेन की सड़क पूरी तरीके से बनकर तैयार हो जाएंगी। उसके बाद सारी प्रक्रिया पूरी होने के बार लेन वाहनों के आवागमन के शुरू कर दी जाएंगी। वहीं, चालक सीधे पलवल और बल्लभगढ़ रूट पर जा सकेंगे। वहीं, सर्विस लेन बंद होने से लोग अभी तक सूरदास मेट्रो स्टेशन और सब्जी मंडी चौराहे के कट से होकर शहर में जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें