संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अब बच्चों और बुजुर्गों को खून की जांच करवाने के लिए लंबी लाइन में लगने की परेशानी नहीं होगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल पर अलग से काउंटर बनाया गया है।
इस काउंटर की सुविधा शुरू होने से बच्चों और बुजुर्ग मरीजों को सामान्य मरीजों की कतार से अलग होकर आसानी से रक्त जांच करवाने की सुविधा मिलेगी। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने में होने वाली परेशानी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।