फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसआईआर अभियान की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मैदान में, नागरिकों से लिया फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों की फील्ड मॉनिटरिंग तेज कर दी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के निर्देशन में शनिवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव आंतिल और विभिन्न एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

अतिरिक्त आयुक्त गौरव आंतिल ने वार्ड-8 स्थित अग्रवाल स्कूल, संजय एन्क्लेव, सेक्टर-11डी और पर्वतिया कॉलोनी में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण की स्थिति देखी तथा नागरिकों से बातचीत कर अभियान को लेकर उनका फीडबैक लिया। साथ ही मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों और समय पर प्रपत्र जमा कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद और एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक समय पर गणना प्रपत्र पहुंचे और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो।
विज्ञापन


प्रशासन ने कहा कि अभियान के हर चरण की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें