फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मशीन भेजी न पेमेंट वापस की, ब्रिटिश कारोबारी से लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर सूरजकुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज, ग्रीनफील्ड चौकी प्रभारी को सौंपी गई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एक मशीनरी कंपनी द्वारा ब्रिटिश नागरिक से लाखों रुपये की ठगी की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मशीन देने के नाम पर उनसे एडवांस पेमेंट ली और बाद में न तो मशीन भेजी और न ही पैसे वापस किए।

लंदन निवासी नूर माये उस्मान ने अदालत में दिए आवेदन में बताया कि वह एक ब्रिटिश नागरिक हैं और लंदन में स्वरोजगार करते हैं। उन्होंने सोमालिया में कंटेनर बनाने का व्यवसाय शुरू करने के लिए एल्युमीनियम फूड कंटेनर मशीन खरीदने की योजना बनाई थी। नवंबर 2022 में गूगल के माध्यम से उन्होंने फरीदाबाद स्थित ग्लोबल कन्वर्जन मशीन कंपनी से संपर्क किया। कंपनी की प्रतिनिधि एक महिला और सिमरनजीत सिंह ग्रेवाल ने उन्हें मशीन के फोटो, वीडियो और कोटेशन भेजे। 10 दिसंबर 2022 को मशीन की कीमत 29 हजार अमेरिकी डॉलर तय हुई और आरोपियों ने 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक ने 17 जनवरी 2023 को 14,500 डॉलर (करीब 12 लाख रुपये से अधिक) का भुगतान कर दिया। अनुबंध के अनुसार मशीन की डिलीवरी छह सप्ताह में होनी थी, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी मशीन नहीं भेजी गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बार-बार झूठे बहाने बनाए। कभी मशीन तैयार बताई गई तो कभी बीमारी और दुर्घटना का हवाला दिया गया। शक होने पर जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। पीड़ित ने इस संबंध में पहले पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत में धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत आवेदन दायर कर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई। अदालत के कड़े रुख के बाद थाना सूरजकुंड में 29 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 417, 418, 420, 465, 468 और 120-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच ग्रीनफील्ड चौकी प्रभारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें