फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर बैठे मंत्री तक पहुंचाएं शिकायत और सुझाव

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जारी किया जनसंवाद हेल्पलाइन नंबर। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुरू की जनसंवाद हेल्पलाइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जनसंवाद हेल्पलाइन की शुरुआत की है। अब क्षेत्रवासी घर बैठे अपनी शिकायत, समस्या और विकास से जुड़े सुझाव सीधे मंत्री तक पहुंचा सकेंगे। इसके लिए 7780077100 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

सेक्टर-16 स्थित अपने कार्यालय में हेल्पलाइन के शुभारंभ के दौरान मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद हेल्पलाइन के माध्यम से जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते समय संबंधित वार्ड नंबर भी बताना होगा। शिकायत मिलने के बाद टीम के सदस्य उसे संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ समन्वय कर समस्या के जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा। इससे शिकायतों की निगरानी और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को भी आसान बनाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के सुझाव भी दे सकेंगे लोग

जनसंवाद हेल्पलाइन केवल शिकायतों तक सीमित नहीं रहेगी। क्षेत्र के लोग अपने वार्ड और विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव भी इस माध्यम से दे सकेंगे। सड़क, सफाई, बिजली, पानी समेत स्थानीय स्तर की अन्य समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर लोग अपनी बात रख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें