फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विवि में गणित के आधुनिक अनुप्रयोगों पर संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने गणित के आधुनिक अनुप्रयोगों पर विचार साझा किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गणित विभाग की ओर से अनुप्रयुक्त गणित विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों तथा शोधार्थियों के साथ गणित के आधुनिक अनुप्रयोगों पर अपने विचार साझा किए।
विशेषज्ञों ने बताया कि अनुप्रयुक्त गणित विज्ञान और तकनीक से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संगोष्ठी की संयोजक और अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी समस्याओं को हल करने में अनुप्रयुक्त गणित की अहम भूमिका है। विज्ञान संकाय की डीन अनुराधा शर्मा ने विद्यार्थियों को गणित के अंतरविषयक अनुप्रयोगों को समझने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि बिट्स पिलानी के पूर्व प्रोफेसर सीबी गुप्ता ने शोध में विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी सत्र में अमेरिका की द कैथोलिक यूनिवर्सिटी के किरण आर भूटानी ने ग्राफ सिद्धांत में डोमिनेशन पैरामीटर विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान, संचार नेटवर्क, परिवहन और सोशल नेटवर्क में इसके उपयोग की जानकारी दी। जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नोएडा की डीन एकेडमिक्स अलका त्रिपाठी ने लीनियर रिग्रेशन मॉडल के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि सांख्यिकीय मॉडलिंग से भविष्य का अनुमान लगाने और आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें