फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ओलंपिक : फरीदाबाद खेले में आज से होंगे 4 खेलों के मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 50 से अधिक खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाते नजर आएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में हरियाणा स्टेट गेम्स के तहत चार खेलों के मुुकाबले आज से शुरू होंगे। इनमें तीरंदाजी, भारोत्तोलन, तलवारबाजी और लॉन टेनिस के मुकाबले शामिल हैं। इन सभी खेलों में शहर के 50 से अधिक खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाते नजर आएंगे। तीरंदाजी, तलवारबाजी और लॉन टेनिस के मुकाबले सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर के मैदानों पर खेले जाएंगे। वहींए भारोत्तोलन के मुकाबले सेक्टर 31 के इंडोर स्टेडियम में होंगे।

शहर में 3 नवंबर से 6 नवंबर तक 4 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें तीरंदाजी के मुकाबले 3 और 4 नवंबर को होंगे। भारोत्तोलन और तलवारबाजी के मुकाबले 3 से 6 नवंबर तक होंगे जबकि लॉन टेनिस के मुकाबले 3 से 5 नवंबर तक खेले जाएंगे। इनमें शहर के खिलाड़ियों के साथ ही अन्य जिलों से करीब 500 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था सेक्टर 14 के डीएवी स्कूल और केआर मंगलम स्कूल में की गई है। तलवारबाजी कोच फरीदाबाद खेल संघ के सदस्य दलीप ने बताया पहले दिन करीब 10-11 बजे मुकाबलों के शुरु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन


तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था भी पूरी हो चुकी है। सभी खिलाड़ी मुकाबले के लिए उत्साहित हैं। आशा करते हैं कि सभी खेलों में फरीदाबाद के कई खिलाड़ी पदक अपने नाम करेंगे। -ओमवीर धनखड़, खेल सचिव फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें