आरोपी विकास मलिक --स्त्रोत पुलिस--खाताधारक सिक्योरिटी गार्ड के खाते में आई साइबर ठगी की रकम,
खाते में आए थे ठगी के 1.60 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर की गई साइबर ठगी के मामले में एक खाताधारक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पंचकूला में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और उसके बैंक खाते में ठगी की गई 1.60 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने विकास मलिक निवासी रामपुरा, जिला रेवाड़ी को तीन जून को पंचकूला से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-15ए निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में मौजूद लोगों ने निवेश पर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया। उनके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 10 मार्च से 17 मार्च के बीच विभिन्न लेन-देन के माध्यम से कुल 1 लाख 60 हजार रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर कर दिए।