फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में रात में विरोध के दौरान हंगामा, पथराव की फैली अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी में रात में विरोध के दौरान हंगामा, पथराव की पुष्टि नहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के बाद मलबा हटाने का काम जारी है। निगम की तरफ से निर्माणों का मलबा हटाने और रास्तों को साफ करने का काम किया जा रहा है। वहीं बृहस्पतिवार देर रात लोगों की तरफ से हंगामा किया गया। सोशल मीडिया पर पथराव होने के मैसेज वायरल हो रहे हैं लेकिन पुलिस का कहना है कि पथराव नहीं हुआ है स्थिति सामान्य है।

देर रात कुछ स्थानीय लोगों ने कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और । मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक हो-हल्ला और नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पुलिस पर पथराव किए जाने संबंधी दावे भी सामने आए लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मौके पर पथराव जैसी कोई स्थिति नहीं बनी और न ही किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। उन्होंने लोगों से अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।


-मोहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें