फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर फरीदाबाद के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मचारी 24 घंटे तैनात हैं।

जीआरपी के 28 कर्मचारियों में से 17 ओल्ड फरीदाबाद और 11 बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं। वहीं, आरपीएफ के 35 कर्मचारियों में से 15 ओल्ड फरीदाबाद, पांच न्यू टाउन और 10 बल्लभगढ़ स्टेशन पर सुरक्षा संभाल रहे हैं। आरपीएफ के शेष पांच कर्मचारी विशेष सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के दौरान प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा कर्मियों को किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफार्म और ट्रेनों के अंदर निगरानी की जा रही है। यात्रियों से अपील है कि किसी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की जानकारी मिलने पर तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें