फरीदाबाद। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को बेहतर उपचार और स्वस्थ जीवन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपोलो अस्पताल, दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सेक्टर-20 स्थित निजी अस्पताल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों की जांच कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सुझाव दिए। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया की ओर से आयोजित इस पहल में बच्चों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान अपोलो अस्पताल, दिल्ली की डॉ. मीनाक्षी और डॉ. स्नेहा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विशेषज्ञों ने बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझते हुए उचित उपचार, नियमित जांच और चिकित्सकीय सलाह के महत्व के बारे में बताया। संवाद