फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ता देने से मना करने पर दुकानदार पर हथौड़े व रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-58 में हफ्ता नहीं देने पर बदमाशों ने हथौड़े व रॉड से पीटकर एक दुकानदार के हाथ-पैर तोड़ डाले। घायल दुकानदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव दयालपुर निवासी गौरव बीसला की सेक्टर-25 में शराब ठेके के पास नमकीन आदि की दुकान है। गौरव का आरोप है कि गांव पृथला निवासी शिवराम और उसका भाई लाला उससे पिछले कई दिनों से हफ्ता मांग रहे थे और न देने पर जान से मारने की धमकी देते थे। गौरव ने एक बार उनसे डरकर उन्हें कुछ रुपये दे भी दिए थे, मगर अब वे उससे दोबारा पैसे मांग रहे थे।
गौरव ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया था। गौरव के अनुसार मंगलवार रात शिवराम, लाला व इंद्रजीत अपने सात-आठ साथियों के साथ उसकी दुकान पर आ गए। वे लोग बात करने के बहाने गौरव को दुकान से बुलाकर सुनसान से इलाके में ले गए और वहां उस पर हथौड़े व रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके हाथ-पांव तोड़ डाले। आरोप है कि हमलावर गौरव की जेब में रखे 17 हजार रुपये भी छीन कर ले गए और जाते-जाते उसे जाने से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार शिवराम और लाला के खिलाफ पहले भी हफ्ता वसूली और मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें