फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-55 और गोछी गांव के पार्क व ग्रीन बेल्ट का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम करवाएगा सौंदर्यीकरण का कार्य, बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी
विज्ञापन


मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। सेक्टर-55 और गोछी गांव के पार्क व ग्रीन बेल्ट का कायाकल्प होने जा रहा है। हरियाणा सरकार ने नगर निगम के माध्यम से हरित क्षेत्रों के विकास कार्य को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को साफ हवा, खुला वातावरण और बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी।



अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य सिर्फ सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की जीवन गुणवत्ता और स्वास्थ्य में सुधार लाना है। पार्कों के नवीनीकरण से बुजुर्गों को ताजी हवा, बच्चों को खेलने की जगह, महिलाओं को खुला माहौल और युवाओं को जॉगिंग व फिटनेस की सुविधा उपलब्ध होगी। लंबे समय से ग्रीन बेल्ट की बदहाली को लेकर शिकायत कर रहे लोगों की उम्मीदें अब फिर जाग उठी हैं।
विज्ञापन



हरियाली के साथ बढ़ेंगी सुविधाएं
इस प्रोजेक्ट में पार्क की दीवारों की मरम्मत, एमएस ग्रिल की स्थापना, टेक्सचर्ड पेंटिंग, नई घास और फूलों की पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वॉकिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने के उपकरण, सिटिंग बेंच और ओपन जिम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इससे क्षेत्र में सामाजिक मेल-मिलाप और नागरिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा।

गुणवत्ता का रखा जाएगा ध्यान
काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अभियंताओं के साथ तीसरी पक्ष की जांच टीमों को भी जिम्मेदारी दी गई है। समय पर काम न होने पर पेनल्टी का प्रावधान भी रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि समय पर काम करने के साथ अन्य सभी चीजों का गंभीरता से ध्यान रखा जा रहा है।



स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्कों में झाड़ियां और घास इतनी बढ़ जाती है कि बच्चों को खेलने और लोगों को टहलने की जगह नहीं मिलती है। अभी पार्कों में हरियाली के साथ अन्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही है यह एक अच्छी पहल है।


प्रदूषण से भी मिलेगी राहत
लोगों का कहना है कि इलाके में औद्योगिक इकाइयों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। प्रदूषण को कम करने के लिए प्रशासन अपने स्तर पर काम कर रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर इस तरह की हरियाली का विकास करने से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। जिले के अन्य पार्कों को भी इसी प्रकार विकसित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


नगर निगम की तरफ से शहर के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। आने वाले समय में कुछ नई परियोजनाओं को भी शुरू किया जाएगा। - सतपाल, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें