संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को विकास, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक मूलचंद शर्मा ने रसोई शेड, हाई मास्ट लाइट और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को नई सुविधाओं की सौगात दी।
इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए की ओर से पौधरोपण अभियान और स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। विधायक ने स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजीव बैंसला, पार्षद किरण बाला, सोनू वैष्णव, योगेश शर्मा, रवि भगत, जसवंत सैनी तथा सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य राहुल गोयल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।