फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-18 मार्केट को नए सिर से विकसित किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
47 लाख रुपये का बजट निर्धारित, नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। खस्ताहाल व्यवस्था से जूझ रहे सेक्टर-18 मार्केट के दुकानदारों और ग्राहकों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम की ओर से मार्केट को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। इसके लिए करीब 47 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। इसे सात माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-18 शहर के प्रमुख रिहायशी क्षेत्रों में शामिल है। यहां आसपास की कॉलोनियों और सेक्टरों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार की बदहाल व्यवस्था के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती है। योजना के तहत बाजार की सुविधाओं और व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय भी बनाए जाएंगे। बाजार के पुनर्विकास से दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें