फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-10 ऑटो मार्केट की जमीन हुई मलबा मुक्त, बनेगा काॅस्टिंग यार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने 1.40 लाख टन मलबा बसई स्थित सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम की ओर से मलबा मुक्त गुरुग्राम अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम ने सेक्टर-10 स्थित ऑटो मार्केट साइट को पूरी तरह मलबा मुक्त कर दिया है।
इस मलबे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 1.40 लाख टन मलबा बसई स्थित सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में भेजा गया है, जहां इसको दोबारा उपयोग योग्य निर्माण सामग्री में परिवर्तित किया जाता है। अब एचएसवीपी इस जमीन को जीएमआरएल को अस्थायी रूप से काॅस्टिंग यार्ड बनाने के लिए देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर मलबा या निर्माण सामग्री न फेंके और शहर को स्वच्छ रखने में निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें