फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई में दाखिले के लिए आज जारी होगी दूसरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहले चरण के बाद जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटन नहीं हुआ था या जो अपने ट्रेड में बदलाव करना चाहते थे, उनके लिए पोर्टल 9 और 10 जुलाई को खोला गया था। अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शुक्रवार यानी आज दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, जिले की नौ आईटीआई संस्थाओं में करीब 2,200 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें अब तक 40 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों में से 60 प्रतिशत से अधिक ने प्रवेश नहीं लिया, जिस वजह से बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह गई हैं। ट्रेड बदलने की प्रक्रिया में सबसे अधिक आवेदन कोपा ( कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) ट्रेड में देखे गए। बड़ी संख्या में छात्रों ने अन्य ट्रेड छोड़कर कोपा को चुना, जिससे यह ट्रेड सबसे अधिक पसंदीदा बनकर उभरा है।
विज्ञापन


दूसरी मेरिट सूची में चयनित छात्रों को 11, 12 और 14 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित आईटीआई संस्थान में उपस्थित होना होगा। इसके बाद फीस जमा करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई निर्धारित की गई है। 16 जुलाई को एक बार फिर रिक्त सीटों की जानकारी पोर्टल पर डाली जाएगी। विद्यार्थी 16 से 19 जुलाई तक अपने विकल्पों में बदलाव कर सकेंगे। तीसरी और अंतिम मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन 22 से 26 जुलाई और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई तय की गई है।
विज्ञापन




वर्जन


आईटीआई दाखिला प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है, लेकिन कई सीटें अब भी खाली हैं। पहले चरण में जिन विद्यार्थियों को सीट नहीं मिली थी या जो ट्रेड बदलना चाहते थे, उन्हें 9 और 10 जुलाई को विकल्प बदलने का मौका दिया गया था। अब दूसरी मेरिट में जिन छात्रों का नाम सूची में आएगा, उन्हें निर्धारित तिथियों में दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा। - संतोष कुमारी, प्राचार्या, ओल्ड फरीदाबाद महिला आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें