फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पत्नी व बच्चों पर दूसरे पति ने डाला धर्म परिवर्तन का दबाव, मामला दर्ज

Fri, 24 May 2024 10:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- समुदाय विशेष से ताल्लुक रखता है व्यक्ति, दूसरे पति से बेटी होने के बाद भी नहीं दिया अपना नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गर्ग कॉलोनी निवासी महिला व बच्चों के धर्म परिवर्तन के लिए दूसरे पति पर दबाव बनाने का आरोप है। समुदाय विशेष से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर पत्नी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दूसरे पति ने बेटी को भी नाम देने से मना कर दिया। शिकायत के बाद थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गर्ग कॉलोनी निवासी हेमा (44) ने बताया कि उनकी शादी साल 2002 में हिन्दू रीति रिवाज से अनिल गांव बहरा सोनीपत से हुई थी। अनिल से उनके तीन बच्चे हैं। वर्ष 2015 में उनका अनिल से तलाक हो गया। उसके बाद उसने बिजनौर उतर प्रदेश निवासी वारेस अहमद के साथ साल 2017 में कोर्ट में जाकर शादी कर ली और साथ रहने लगी। महिला का बल्लभगढ़ में एक ब्यूटी पार्लर भी है।
विज्ञापन

साल 2017 में वह दूसरे पति वारेस अहमद से गर्भवती हो गई तो पति ने उर्दू भाषा के निकाहनामे पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद उसपर और उसके तीनों बच्चों पर मुस्लिम धर्म अपनाने के दबाव बनाने लगा। महिला ने बताया कि जनवरी 2018 में उसने बेटी को जन्म दिया। हेमा का कहना है कि बच्ची का पिता वारेस अहमद है लेकिन उसने अपने नाम की जगह पर उसके पहले पति अनिल का नाम लिखवा दिया। स्कूल में भी उनके पहले पति का नाम चल रहा है। वारेस अहमद उससे लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा। इसी बात को लेकर पति उनके साथ आए दिन मारपीट करता है।
विज्ञापन

एक अन्य लड़की से से चल रहा पति का चक्कर
उन्होंने बताया कि उनके दूसरे पति वारेस अहमद की शीला (बदला हुआ नाम) नाम की लड़की के साथ दोस्ती है। महिला ने वाारेस से लड़की के साथ रहने का विरोध किया तो 16 मई को उनके पति ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में उनके हाथ व कंधे पर चोटें आईं हैं। महिला इस मामले की शिकायत डीसीपी बल्लभगढ़ को की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें