फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क-नाला निर्माण पर खर्च किए जाएंगे 6.82 करोड़, प्रशासन से मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर परिषद क्षेत्र की कॉलोनी आईडी-343 में बुनियादी ढांचे में सुधार से नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल।
नगर परिषद क्षेत्र की कॉलोनी आईडी-343 में सड़क और नाले निर्माण कार्य के लिए 6.82 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह स्वीकृति नगरवासियों के जीवन स्तर और शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।



राज्य मंत्री ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में मुख्य रूप से कॉलोनी के सड़कों का निर्माण, नालों का निर्माण और जल निकासी व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से न केवल नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर की आधारभूत संरचना भी मजबूत होगी, जिससे शहर आधुनिक और सुव्यवस्थित के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार की ओर से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जिले में विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन




खेल राज्य मंत्री ने लोगों से अपील की कि निर्माण कार्य के दौरान सभी नागरिक सहयोग करें और नगर परिषद की टीम के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार के सतत प्रयासों से शहर में न केवल बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि आने वाले वर्षों में यह शहर आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से भी प्रगतिशील बनेगा।उन्होंने बताया कि कार्य के पूरा होने के बाद कॉलोनी आईडी-343 और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिससे शहर के विकास की गति और भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें