फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एसडीएम अपराजिता ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-3 के सामुदायिक भवन में बनाए गए कोविड-19 केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाएं देखीं और चिकित्सा अधिकारियों को संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन व अन्य दवाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। डॉ. सवरनूर सिंह और डॉ. वाईपी सिंह को कोविड केयर सेंटर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. वाईपी सिंह ने बताया कि सेंटर में 40 प्लस 10 बैडों की व्यवस्था सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार की गई है। इन बेडों पर कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। नर्सिंग स्टाफ व हेल्प केयर टेकर और साफ-सफाई के लिए अलग-अलग स्टाफ लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें