फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांव कलसाड़ा में 724 ग्राम चरस सुल्फा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए ने गांव कलसाड़ा में 724 ग्राम चरस सुल्फा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, रिमांड पर आरोपी से तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव कलसाड़ा में विश्वसनीय सूचना के आधार पर छापा मारकर सीआईए पुलिस ने 724 ग्राम चरस सुल्फा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर हथीन थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, सीआईए पलवल के इंचार्ज दीपक गुलिया को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि गांव कलसाड़ा में ज्ञानी अपने घर में नशीला पदार्थ बेचता है। सूचना के आधार पर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भेजकर कलसाड़ा में छापा मारा गया। छापेमारी से पूर्व ही ज्ञानी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


टीम ने घर में बैठे होशियार को काबू कर लिया। घर की तलाशी लेने पर बिस्तर के नीचे रखी सफेद रंग की पॉलिथीन में गोल, चपटी और लंबी बत्तियों के रूप में चरस सुल्फा मिला। नशीले पदार्थ का कुल वजन पॉलिथीन सहित 724 ग्राम पाया गया। इस संबंध में हथीन थाना में ज्ञानी एवं होशियार के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें