फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर सेल ने ढूंढ निकाले 13 गुमशुदा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
-मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर कराएं शिकायत दर्ज डीएसपी अनिल कुमार ने मोबाइल लौटाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी,
पलवल। जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक बार फिर तकनीकी दक्षता और जनसेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। पुलिस टीम ने अक्तूबर 2025 में 2.18 लाख रुपये से अधिक कीमत के 13 गुमशुदा मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। शुक्रवार को डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को सौंपा। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि जिला साइबर सेल प्रभारी एएसआई विनोद कुमार और उनकी टीम ने मेहनत और तकनीकी जांच के बल पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की साइबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए 302 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रेस करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए सीईआईआर पोर्टल (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) की विशेषता यह है कि शिकायत दर्ज होने पर मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक हो जाता है, जिससे उसका दुरुपयोग नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें