फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चैलेंजर 11 ने 25 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में चैलेंजर-11 ने फरीदाबाद-11 को 25 रन से हरा दिया। 20 ओवर मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई चैलेंजर ने सात विकेट पर 244 रन बनाए। इरशाद मलिक ने 49 गेंद पर 107 रन की पारी खेली जबकि भरत ने 31 रन का योगदान दिया। फरीदाबाद के लिए मनोज कुमार ने तीन और सिद्धार्थ ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीदाबाद 19 ओवर में 219 रन पर ऑल आउट हो गई। सिद्धार्थ ने 25 गेंद पर 68 और मनोज ने 60 रन बनाए जबकि शुभम ने 31 रन का योगदान दिया। चैलेंजर से रियाज ने 31 रन देकर पांच विकेट झटके( इरशाद मलिक को तीन विकेट मिले। इरशाद को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें