फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भीषण गर्मी की वापसी, पांच दिन चलेगी लू

विज्ञापन
विज्ञापन
42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर में दो दिनों तक चली ठंडी हवा से मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी और गर्म हवा चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार रविवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 30 प्रतिशत आर्द्रता रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी ने भी परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा का असर दिखाई देने लगा था। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला और केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही बाहर नजर आए।
विज्ञापन




तेज धूप और गर्म हवा का सबसे अधिक असर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों पर पड़ा। लोग सिर ढककर, चेहरे पर कपड़ा बांधकर और पानी की बोतल साथ लेकर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। धूप से बचाव के लिए सिर पर टोपी, गमछा या छाता इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें