फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिहार से लापता नाबालिग को परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पुलिस की किडनैपिंग एबडक्शन टीम ने बिहार से गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 25 मार्च को पुलिस चौकी सीकरी क्षेत्र में नाबालिग संदिग्ध व लावारिस अवस्था में घूमती हुई मिली थी। पूछताछ में लड़की अपनी पहचान और पते के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी फरीदाबाद के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे सुरक्षित रूप से एसओएस संस्था ग्रीन फील्ड में संरक्षण के लिए रखवाया गया। टीम की ओर से नाबालिग की काउंसलिंग की गई। शुरुआत में लड़की केवल इतना ही बता सकी कि वह बिहार राज्य के जिला पश्चिम चंपारण की रहने वाली है। टीम ने पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से संपर्क स्थापित किया तथा नाबालिग की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से साझा की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें