फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार की टक्कर से घायल स्कूटी सवार का काटना पड़ा पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दो लोग हुए घायल, कार की आगे की नंबर प्लेट मौके पर गिरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अजरौंदा पुल के नीचे तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर बायां पैर एड़ी के ऊपर से काटना पड़ा। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर तीस जुलाई को कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मुजेसर निवासी आरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति जगदीश नहरपार में नौकरी करते हैं। 27 जुलाई की रात करीब 12 बजे वह अपने दोस्त करण के साथ स्कूटी से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। जब दोनों अजरौंदा पुल के नीचे से नीलम पुल की ओर जा रहे थे, तभी बल्लभगढ़ की तरफ से आई कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में जगदीश और करण सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। हालांकि टक्कर के दौरान कार की आगे की नंबर प्लेट मौके पर गिर गई, जिसे परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया। राहगीरों ने जगदीश को बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली रेफर कर दिया गया। बाद में उनका उपचार सेक्टर-20बी स्थित निजी अस्पताल में कराया गया। इलाज के दौरान दुर्घटना में आई गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों को उनका बायां पैर एड़ी के ऊपर से काटना पड़ा। वहीं, करण का उपचार दूसरे अस्पताल में कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 29 जुलाई को अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल के बारे में चिकित्सकीय राय प्राप्त की। उपचार के कारण तत्काल बयान नहीं हो सके। इसके बाद आरती ने तीस जुलाई को पुलिस चौकी सेक्टर-11 पहुंचकर लिखित शिकायत और उपचार संबंधी दस्तावेज सौंपे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें