फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विज्ञान लेखन प्रतियोगिता 21 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के लिए 21 अक्तूबर को विज्ञान लेखन प्रतियोगिता का आयोजन फरीदपुर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में किया जाएगा। जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र हिस्सा लेंगे। इसमें विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इसमें फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के विजेता प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। लेखन प्रतियोगिता में प्रर्यावरण, सोशल मीडिया, जंग फूड सहित पांच अन्य मुद्दों पर 800-1000 शब्दों में लिखना है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि विजेता प्रतिभागी अगले चरण की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय विज्ञान लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्रों को 10 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 8000 और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 6 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 10 अन्य पुरस्कार देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन खंड, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें