फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ:::::::: 25 अगस्त को लगेगी ब्लॉक स्तर पर पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्कूलों के छात्रों की 25 अगस्त को होगी ब्लॉकस्तर पर पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी
विज्ञापन

– 9वीं से 12वीं तक के छात्र लेंगे भाग, विजेताओं को ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए 25 अगस्त को ब्लॉकस्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में राजकीय स्कूलों की 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र भाग लेंगे। छात्र पर्यावरण प्रदूषण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रबंधन के उपाय जैसे विषयों पर प्रदर्शनी प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 80 हजार रुपये की ग्रांट भेजी है। ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता के बाद 29 अगस्त को जिलास्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को आठ हजार, द्वितीय स्थान वाले छात्र को छह हजार, तृतीय विजेता को चार हजार और सांत्वना पुरस्कार में दो हजार रुपये मिलेंगे। जिलास्तर पर प्रथम विजेता को 12 हजार, द्वितीय को 10 हजार, तृतीय को 8 हजार और सांत्वना पुरस्कार में 5 हजार रुपये मिलेंगे। इसी तरह राज्यस्तर पर प्रथम विजेता को 25 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र को 20 हजार, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र को 15 हजार और सांत्वना पुरस्कार में 10 हजार रुपये मिलेंगे। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविंद्र दीक्षित ने बताया कि 25 अगस्त को ब्लॉकस्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। अलग-अलग ब्लॉक में विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर जगह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें