खंड के छह माध्यमिक स्कूल होंगे क्रमोन्नत, बनेंगे वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
-शिक्षा विभाग ने शुरू की प्रक्रिया, जल्द जारी होंगे आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। खंड के छह गांवों के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षा विभाग क्रमोन्नत कर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाने जा रहा है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि गांव मोहदमका, घुड़ावली, रूपनगर नाटोली, सापनकी एवं मालुका गांवों के माध्यमिक विद्यालयों को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इसके अलावा गांव घीगडाका के प्राथमिक विद्यालय को भी माध्यमिक विद्यालय के रूप में क्रमोन्नत किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
संबंधित विद्यालयों में स्टाफ की नियुक्ति आदि की स्वीकृति वित्त विभाग से लेकर इस संबंध में आदेश किए जाएंगे। इस विषय में पत्र व्यवहार शुरू हो गया है। गांव स्वामिका निवासी भाजपा नेता नवीन कुमार बैंसला ने बताया कि अब संबंधित गांवों में राजकीय विद्यालयों के माध्यम से 12वीं तक की पढ़ाई हो सकेगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि प्रक्रिया शुरू हो गई है। औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र ही आदेश जारी होने की संभावना है।
सोमदेव