फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लूू से बचने के लिए सुबह आठ के बजाए 7 बजे खुलेंगे स्कूल

Fri, 17 May 2024 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए राजकीय एवं निजी विद्यालय के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। अब फरीदाबाद में स्कूल सुबह आठ की बजाय सात बजे से शुरू होंगे। इसके अलावा निदेशालय ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की भी घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया था, जबकि आने वाले दिनों में और भी अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बच्चों के बीमारी की आशंका रहती है। शनिवार से एकल शिफ्ट वाले विद्यालय सुबह सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे, जबकि दोहरी शिफ्ट में चलने वाले विद्यालयों की पहली शिफ्ट सात से 11:30 बजे और इसके बाद दूसरी शिफ्ट 11.45 से शाम 4:15 तक चलेगी। यह आदेश 31 मई तक लागू रहेंगे। इसके बाद एक से 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा। एक जुलाई से विद्यालय यथावत तरीके से खुलेंगे। इस संबंध में फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ने विद्यालयों के समय बदलाव किया है और एक जून से ग्रीष्मकालीन की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें