फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से छठी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सोमवार से स्कूल खुल जाएंगे। निर्देश जारी होने के बाद ही स्कूलों में तैयारियां शुरू हो चुकी थी। हालांकि आदेशानुसार स्कूल आने के लिए छात्रों को माता-पिता की लिखित अनुमति अनिवार्य होगी। वहीं, जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आना चाहते वह पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन

सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं की कक्षाएं तीन घंटे के लिए लगाई जाएंगी। छात्र सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक कक्षा में उपस्थित हो सकेंगे। जिला व निदेशालय स्तर से जारी शिक्षा विभाग के आदेशों में साफ किया गया है कि निजी स्कूलों को अपनी सहूलियत अनुसार समय सीमा तय करने की छूट होगी।
पहले के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूलों में कक्षाएं भी जारी रहेंगी। इस दौरान स्कूल पहुंचने वाले छात्रों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक से सामान्य स्वास्थ्य जांच करा कर रिपोर्ट व जांच पत्र साथ लाना होगा। जांच पत्र स्कूल में प्रवेश से 72 घंटे पहले का न हो, यह छात्रों को सुनिश्चित करना होगा। यह भी निर्देश हैं कि स्कूल में एक से अधिक छात्र कोरोना संक्रमित मिलते हैं तो पूरे स्कूल को दस दिन के लिए बंद करना होगा।
विज्ञापन

-
सोमवार से कक्षा छठी से 12वीं तक के विधार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे। नियमों का पालन जरूरी है। स्कूलों को इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। मास्क, सैनिटाइजर और तापमान की जांच जैसी जरूरी बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन

- रीतु चौधरी, मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें