फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्पोर्ट्स फंड जमा करने में स्कूल कर रहे टालमटोल

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक 10 प्रतिशत स्कूलों ने भी जमा नहीं किया फंड, कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए 5 रुपये और 6 से 8वीं तक के लिए 10 रुपये है शुल्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के स्कूलों द्वारा स्पोर्ट्स फंड जमा करने को लेकर टालमटोल वाला रवैया सामने आ रहा है। इसी को देखते हुए खेल शिक्षा विभाग ने फंड जमा कराने की आखिरी तारीख को एक बार फिर आगे बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। पहले यह तरीख 25 जून थी।

दरअसल जिले में स्पोर्ट्स फंड जमा करने की रफ्तार बेहद सुस्त है और अब तक करीब 600 निजी और 300 सरकारी स्कूलों में से 10 प्रतिशत ने भी फंड जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने कहना है कि स्पोर्ट्स फंड की राशि एमआईएस पोर्टल पर दर्ज छात्रों की संख्या के आधार पर तय होगी, जिसके तहत प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5वीं) के लिए 5 रुपये प्रति छात्र और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8वीं) के लिए 10 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से स्कूलों को राशि जमा करानी है।
विज्ञापन


खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर अधाना ने बताया कि 15 जुलाई से खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि केवल वही खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे, जिनके स्कूल का स्पोर्ट्स फंड जमा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें