फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कोलास्टिक चैंपियंस लीग की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पुलेला गोपीचंद ने भाषण से बढ़ाया छात्रों का हौसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फ़रीदाबाद। सेक्टर 88 में स्थित एमवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एमवीएन 88 एक्सरसाइज और स्पोर्ट्स अकादमी में बुधवार को क्रिसलिस इंटर स्कूल स्पोर्ट्स फेस्टिवल के 5वें संस्करण स्कोलास्टिक चैंपियंस लीग का आयोजन किया गया।
इस दौरान उद्घाटन समारोह में देश के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी और पद्म भूषण से सम्मानित पुलेला गोपीचंद भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण में छात्रों को खेल के साथ-साथ जीवन में भी अनुशासन, धैर्य और उत्कृष्टता अपनाने का संदेश दिया। वहीं अकादमिक डायरेक्टर डॉ. नीता बाली ने आयोजन की भव्यता की प्रशंसा की और कहा कि खेल सिर्फ शरीर नहीं, मन और चरित्र को भी मज़बूत बनाते हैं जबकि स्कूल की प्रिंसिपल नीता अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय की ई2 फिलॉसफी के तहत हर छात्र को सप्ताह में चार फिटनेस और चार खेल सत्र मिलते हैं ताकि सेहत, अनुशासन और आनंद, शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बन सके। प्रतियोगिता में एनसीआर के 40 से अधिक प्रमुख स्कूलों से आए 850 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान बैडमिंटन, बास्केटबॉल, तैराकी, टेबल टेनिस, संगीत योगा, ज़ुम्बा और जिम्नास्टिक जैसे विभिन्न खेलों में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हर खेल में अनुशासन, उत्साह और टीम भावना की झलक दिखी।

चैंपियनशिप के आयोजन में एमवीएन सोसाइटी की प्रबंध निदेशक कांता शर्मा, अध्यक्ष वरुण शर्मा और निदेशक जेपी गौर की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें