फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सर्दियों की आहट में स्कार्फ बने महिलाओं की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी के बाजारों में बढ़ी खरीदारी, दुकानदारों के खिले चेहरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाजारों में फैशन का रंग चढ़ने लगा है। एनआईटी क्षेत्र के बाजारों में इन दिनों ट्रेंडी स्कार्फ महिलाओं और युवतियों को खूब लुभा रहे हैं। फैंसी और ऊनी स्कार्फ महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

मार्केट में युवतियों में नए फैशन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मार्केट में दुकानदारों ने सर्दियों के लिए नया स्टॉक सजा दिया है। बाजारों में स्कार्फ के नए- नए डिजाइन और रंगों की भरमार देखने को मिल रही है। युवतियां सर्दियों की शुरुआत में ही जमकर खरीदारी कर रही हैं। दुकानों पर नए ट्रेंड के अनुसार डिजाइन किए गए स्कार्फ न केवल आकर्षक हैं, बल्कि अभी शुरुआत में ही काफी सस्ते दामों पर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार श्रीनिवास का कहना है कि इस बार ग्राहकों की संख्या पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। स्कार्फ की कीमतें भी फिलहाल किफायती हैं, जिससे ग्राहकों की जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा। सर्दी बढ़ने के साथ ही दामों में इजाफा हो सकता है। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार सर्दियों में बिक्री अच्छी होगी। इस बार कलेक्शन में न केवल वैरायटी है, बल्कि किफायती दामों में अच्छे डिजाइन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें