अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा ऊंचागांव की टीम ने गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 नवंबर को अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैफ (19) निवासी नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद को 7.02 ग्राम स्मैक सहित एनआईटी-3 के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा ऊंचागांव की टीम ने सतीश (38) निवासी सेक्टर 58 फरीदाबाद को 380 ग्राम गांजा सहित सेक्टर 56 के पास से काबू किया है। दोनों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।