फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बचाओ-देश बचाओ रैली बदलेगी राजनीतिक फिजा : तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ-देश बचाओ रैली देश की राजनीतिक फिजा बदलने का काम करेगी। रैली की तैयारियों को लेकर उन्होंने मंगलवार को सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने उनका स्वागत किया। डॉ. तंवर ने विधानसभा क्षेत्रवार नेताओं और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को रैली में ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने रैली में करीब दस लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया। डॉ. तंवर ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के पदाधिकारी की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन उनके इस्तीफे तक जारी रहेगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता की आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने भाजपा पर जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने, महंगाई बढ़ाने, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर, वेद प्रकाश यादव, रेनू चौहान, तिलक नागर, डॉ. सौरभ शर्मा सहित जिले के अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें