फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कचरा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करेगा सेव अरावली ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में कचरा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ सेव अरावली ट्रस्ट और जागरूक नागरिकों ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें नगर निगम और संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई जाएगी। इसके 21 दिन बाद शहर में विशाल मेगा मार्च निकाला जाएगा।

ट्रस्ट के पदाधिकारी कैलाश बिधूड़ी ने बताया कि शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नगर निगम सभी कचरा निस्तारण प्लांट भी चालू नहीं कर पाया है। इसके चलते कई जगहों से कचरा उठाकर अरावली क्षेत्र में डाला जा रहा है। इससे जंगल और वन्य जीवों के लिए खतरा बढ़ रहा है। कचरे का अनुचित निस्तारण रिहायशी इलाकों के साथ पहाड़ियों, जोहड़ों और नदी-नालों को भी प्रदूषित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन के नाम पर सरकारी धन खर्च होने के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ है। ठेकेदारों और संबंधित व्यवस्था में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच भी होनी चाहिए। आंदोलन का उद्देश्य कचरा प्रबंधन में पारदर्शिता लाना और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करना है। ट्रस्ट ने शहरवासियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें