फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण एवं मिशन लाइफ के अंतर्गत पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर दो में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय में पौधरोपण किया। अभियान के अंतर्गत प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने 240 पौधे और उच्च प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने 200 पौधे विद्यालय को भेंट किए, जबकि वन विभाग द्वारा 1000 पौधे उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

वन महोत्सव के दौरान 2400 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में कक्षा तीन ए के ग्रीन वॉरियर्स हिया नागल, हितेश सैनी, लवांशिका, युवराज सिंह, इलेश कुमार, प्राची राज मेहता, स्नेहा, शेरोन, न्याशा ठाकुर एवं अलीना गौरी सहित कक्षा एक के महास्विन, हर्षिता, लवलीन, कक्षा पांच के डेविड, भाव्या रावत, नीरज तथा कक्षा आठ के दिव्यांशु, मोहित कुमार, नाज़िम, मयंक एवं सक्षम ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यालय की प्राचार्या ममता शेखर ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सहज ही प्राप्त किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें