फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांव अलीपुर शिकारगाह व जसाना में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Tue, 12 Dec 2023 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पात्रों को योजनाओं के लाभ के बारे में बतायाअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव अलीपुर शिकारगाह व जसाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी मंगलवार को पात्रों को योजना के अंतर्गत लाभ देने पहुंची। संकल्प यात्रा के दौरान कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित पात्रों को योजनाओं के लाभ के बारे में जागरूक किया और योजनाओं से संबंधित लाभ भी दिया।
विज्ञापन

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के तहत गरीब बीपीएल परिवारों को निशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन भी प्रदान किए गए। गैस कनेक्शन पाकर पात्र महिलाओं के चेहरे खिले रहे। संकल्प यात्रा के दौरान नागरिकों की स्वास्थ्य जांच और टीबी की स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को आयुष्मान कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं का पात्र बनने के लिए आ रही शिकायतों को दूर किया गया। इस मौके पर गांव अलीपुर के सरपंच सुनील कुमार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ‘न्यू इंडिया’ का मंत्र दिया है। ‘न्यू इंडिया’ एक ऐसा भारत, जो ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ होगा। यात्रा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग की ओर से आई भजन मंडली ने अपने गीतों के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार किया तथा लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें