फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
तय समय से अधिक काम लेने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा बिना पूर्व सूचना के उन्हें नर्सिंग सहायक के रूप में नियुक्त किया जा रहा है और उनसे तय समय से अधिक काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन




हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि उनसे ऐसे कार्य भी कराए जा रहे हैं, जो उनकी जिम्मेदारी में शामिल नहीं हैं। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। हड़ताल पर बैठी महिला सफाई कर्मी रंजीता ने बताया कि सभी महिला और पुरुष कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं। कर्मचारी संघ के नेता बलबीर ने कहा कि प्रशासन के इरादे ठीक नहीं लग रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें रोजगार सुरक्षा का लिखित आश्वासन नहीं मिलता और वर्तमान पद पर निर्धारित कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, इस मामले में अस्पताल के डीन चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें