फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अरुआ गांव में सफाई व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर गंदा पानी भरने से आवागमन प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। फरीदाबाद के अरुआ गांव में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की कई सड़कों पर गंदा पानी जमा हो गया है, जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
गंदगी और रुके हुए पानी के चलते बीमारियों के फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं भीषण गर्मी के बीच गांव में पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। जगह-जगह लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिन्हें अब तक ठीक नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी अरुण राजपूत ने बताया कि गांव में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। नालियां जगह-जगह बंद पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद पंचायत की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें