फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी-4 में सफाई व्यवस्था बदहाल, कूड़े के ढेरों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों के आसपास सफाई नहीं होने से लोगों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-4 में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र की कई गलियों, सड़कों के किनारे और खाली स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण इलाके में गंदगी की समस्या बनी हुई है। समय पर कचरा नहीं उठने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि कई जगहों पर कूड़ा कई दिनों तक पड़ा रहता है, जिससे दुर्गंध फैलती है। गंदगी के कारण मक्खी और मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि घरों के आसपास सफाई नहीं होने से लोगों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि केवल कभी-कभार सफाई अभियान चलाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, इसके लिए नियमित सफाई और निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। निवासियों ने मांग की है कि इलाके में नियमित रूप से सफाई कराई जाए, समय पर कूड़ा उठाया जाए और सफाई व्यवस्था की निगरानी की जाए, ताकि लोगों को गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।


कूड़े के ढेर से बदबू फैल रही है। नियमित सफाई की जरूरत है।- रामसागर

शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।- भीम सिंह

गंदगी से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहती है। - सीमा

समय पर कूड़ा नहीं उठता, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। - सुरेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें