फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गंदे पानी की आपूर्ति से गाजीपुर रोड के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। गाजीपुर रोड स्थित श्री साई स्कूल के पास रहने वाले लोग पिछले एक महीने से गंदे पानी की सप्लाई से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि घरों में नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इस वजह से पीने, खाना बनाने और रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत हो रही है।

स्थानीय निवासी सरोज ने बताया कि कई बार पानी का रंग भूरा होता है। बदबू के कारण इसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी से बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का डर बना हुआ है। मजबूरी में कई परिवार निजी टैंकरों का सहारा ले रहे हैं, जिससे उनपर खर्च का बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं निवासी अंजू ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार प्रशासन को दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि एक महीने से यही स्थिति बनी हुई है और हर दिन गंदा पानी ही मिल रहा है। कई लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में जहां एक ओर पानी की जरूरत बढ़ जाती है, वहीं दूसरी ओर दूषित पानी के सप्लाई से हालात और खराब हो जाते है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी की पाइपलाइन की जांच कर जल्द से जल्द खराबी दूर की जाए और साफ पेयजल की सप्लाई शुरू की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें