फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पलवल में विशेष व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा सरकार की प्रमुख बेटी सशक्तिकरण योजना दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को जिले में सफलतापूर्वक लागू करने के लिए जिला प्रशासन पलवल ने विशेष तंत्र खड़ा कर दिया है। अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार ने सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि पात्र महिलाओं का पंजीकरण सुचारू, पारदर्शी और सुलभ ढंग से हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। योजना के पंजीकरण के लिए जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां सीपीओ और स्कूल स्टाफ आवेदिकाओं की मदद करेंगे। गांव-गांव तक जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कर्मचारियों, पंच-सरपंच और नंबरदारों को दी गई है ताकि कोई भी महिला जानकारी के अभाव में योजना से वंचित न रह जाए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद व जिला परिषद की सहायता से यह काम आगे बढ़ाया जाएगा। बीडीपीओ कार्यालयों और एसडीएम दफ्तरों में भी पंजीकरण सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें