फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में सदर थाना एसएचओ समेर सिंह निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रहलादपुर माजरा डीग में पुलिस वाहन पर हुए हमले के मामले में भी गंभीर सवाल उठे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना सदर में लंबे समय से तैनात एसएचओ समेर सिंह को भ्रष्टाचार और ड्यूटी में लापरवाही के आरोपों के चलते निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके खिलाफ गांव प्रहलादपुर माजरा डीग में पुलिस वाहन पर हुए हमले के मामले में भी गंभीर सवाल उठे थे।


जानकारी के अनुसार 16 मई को पुलिस टीम पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पंकज को निशानदेही के लिए गांव प्रहलादपुर माजरा डीग लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी के हाथ में चाकू दिखाई देने पर ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ही आरोपी को चाकू दिया और उसे लोगों को डराने के लिए खुला छोड़ा। आरोपों के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन




देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर दी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और एसएचओ समेर सिंह की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि समेर सिंह पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप भी लगे हैं। इससे पहले एचएसओ समेर सिंह थाना छांयसा में कार्यरत थे। डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक ने एसएचओ समेर सिंह के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें